कांग्रेस की कमजोर कड़ी: जितिन प्रसाद भाजपा के लिए कितना उपयोगी होंगे, यह तो समय बताएगा, लेकिन उनके जाने से कांग्रेस होगी कमजोर

दैनिक जागरण

नई दिल्‍ली

कांग्रेस के युवा नेता जितिन प्रसाद ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम ही लिया। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण नेता की पहचान रखने वाले जितिन एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद, जो गांधी परिवार के नजदीक थे, कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।

जितिन मनमोहन सरकार में मंत्री पद पर रहे और राहुल गांधी के करीबी समझे जाते थे। उनकी गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट एवं मिलिंद देवरा के साथ होती थी। पिछले वर्ष सिंधिया भाजपा में आए और अब जितिन ने भी उनकी राह पकड़ी। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं एक अरसे से चल रही थीं। सचिन पायलट के बार में भी समय-समय पर यह कहा जाता है कि वह भाजपा के साथ जा सकते हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-06-13 08:41:00

प्रतिकृया दिनुहोस्