रुद्राभिषेक और भंडारों की रही  धूम

शिवरात्रि के दूसरे दिन भी विकासखंड देवमई के विभिन्न क्षेत्रों में शिव रुद्राभिषेक वह भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम हरदासपुर के नीलकंठेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा रुद्री पाठ के साथ पूजन के साथ दुग्ध, गंगाजल, विजया ,शहद, शर्करा आदि से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रुद्राभिषेक संपन्न कराने वाले विद्वान आचार्यों में पं.प्रभात कुमार तिवारी, पं. गिरजा शंकर, पं. रमेश पाठक, पं. विजय कुमार ने रुद्राभिषेक के यजमान दिनेश कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश शुक्ला को विधिवत शिव अर्चन कराते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया।

रुद्राभिषेक के बाद आयोजित किए गए भंडारे में पूर्व प्रधान, पत्रकार संतोष कुमार शुक्ला, शैलेंद्र कुमार मिश्र, गिरजा शंकर शुक्ला ,रामखेलावन कुशवाहा ,अनिल कुमारगुप्त, आशुतोष शुक्ला, रामस्वरूप तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, मयंक शुक्ला ,मुकेश शुक्ला, रामस्वरूप गुप्त, विजयकांत मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र  रेशू तिवारी, अविनाश तिवारी , हरीश तिवारी व श्री राम कुशवाहा सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

इसी तरह कस्बा बकेवर में जहानाबाद रोड स्थित नारायण डेरी परिसर में श्री राम नारायणेश्वर मंदिर पर रुद्राभिषेक पूजन अर्चना के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन नारायण डेयरी के जय कुमार पांडे द्वारा किया गया।  इस मौके पर रामराज शुक्ल, राहुल त्रिवेदी, राजन पांडे, सुनील पांडे वीरेंद्र मिश्र, विनोद पांडे आदि ने अपना सहयोग दिया।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-23 07:19:23

प्रतिकृया दिनुहोस्