प्रीति जोवन बृजवासी के भजन में खूब झूमें भोलेनाथ के भक्त

महाशिवरात्रि पर्व की संध्या पर सरीला नगर में सांस्कृतिक व भजन संध्या कार्यक्रम की धूम रही  एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्लोक कुमार पुलिस अधीक्षक हमीरपुर व जिलाध्यक्ष भाजपा ब्रजकिशोर गुप्ता ने किया। वही भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन महेंद्र कुमार राजपूत व  नगर पंचायत के सभासदों ने फीता काटकर किया।

भजन संध्या में मथुरा से आये कलाकार लक्ष्मण सिंह ब्रजबासी, धर्मन्द्र ब्रजबासी, अखलेश बृजवासी, प्रीति जोबन ब्रजबासी, सुनीता ब्रजबासी द्वारा देवा रे देवा गणपति द्वेवा,मेरी शारदा माँ मुझे तारदे माँ,शिवशंकर कैलाश पति,राधा नाम बड़ा अनमोल, गुरु ब्रह्मा गुरु, विष्णु, भोले को कैसे मनाओ, भोले की बरात चली सजबज के आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमौके पर सेकड़ो गणमान्य नागरिक व सांस्कृतिक समिति पदाधिकारी व सदस्य सहित दीपू साहू सभासद प्रतिनिधि,सभासद सनद,सभासद जमील खा मौजूद रहे।,संचालन रामकुमार  त्रिपाठी,रज्जन खरे ने किया।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-23 21:16:35

प्रतिकृया दिनुहोस्