भागवत ने चीन पर निर्भरता को लेकर उठाए सवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के राजा स्कूल में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक आजादी पर अपने विचार रखे।

इस दौरान उन्होंने चीन पर निर्भरता को लेकर सवाल खड़े किए। आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, 'हम इंटरनेट का और तकनीक का उपयोग करते हैं, जो मूल रूप से भारत से नहीं आती। हम कितना भी चीन के बारे में चिल्लाएं, लेकिन आपके फोन में जो भी चीजें हैं वह चीन से ही आती हैं।  जब तक चीन पर निर्भरता रहेगी तब तक चीन के सामने झुकना पड़ेगा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आगे कहा कि किसी भी विदेशी आक्रांता का पैर हमारे जमीन पर पड़ता तो संघर्ष शुरू हो जाता था। देश पर आक्रमणकारियों ने कई बार आक्रमण किया, इसे पूर्णविराम हमने 15 अगस्त को दिया। लड़ाइयां लड़ने वाले महापुरुष प्रेरणा देते हैं। उनको आज स्मरण करने का समय है। 15 अगस्त 1947 को हमारे राज्य की प्राप्ति हुई। हम अपना जीवन चलाने के लिए स्वतंत्र हो गए।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-16 06:16:00

प्रतिकृया दिनुहोस्