कोरोना के बाद भी नहीं रुकना चाहिए विकास

विशेषज्ञों ने कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। कोरोना संकट के समय भी मुंबई का विकास निर्बाध गति से जारी रहना चाहिए। लोगों को जल्द से जल्द अपना टीका करण करा लेना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर महापौर किशोरी पेडणेकर ने मनपा  प्रशासन का यह संदेश दिया।

महापौर ने कस्तूरबा अस्पताल में शुरू किए गए जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोग स्कूल जैसी विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए अपील की कि नागरिकों को तीसरी लहर की पृष्ठभूमि पर टीकाकरण के अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित दूरी और मास्क के उपयोग त्रिसूत्रीय का पालन करना चाहिए। महापौर ने कहा कि कोरोना काल ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव डाला है। उसके बाद भी मुंबई में चल रहा विकास कार्य जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी टैक्स में वृद्धि नहीं करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाने वाला है।

खतरनाक इमारतों के लिए समन्वय

हर साल बरसात के मौसम में खतरनाक इमारतों के गिरने की घटनाएं होती हैं। ऐसी खतरनाक इमारतों का समय पर सर्वेक्षण करना और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना आवश्यक है। इमारतों का पुनर्निर्माण करना भी आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन को सभी नियोजन प्राधिकरणों के साथ समन्वय करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

 

प्रकाशित तारीख : 2021-08-16 06:22:00

प्रतिकृया दिनुहोस्