75वें स्वतंत्रता दिवस पर 'अमृत महोत्सव' का आयोजन

राज्य में रविवार को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत जगह जगह ध्वजारोहण किया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पुणे विधानभवन परिसर स्थित काउंसिल सभागृह, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी आवास वर्षा व मंत्रालय परिसर में ध्वजारोहण किया। जबकि विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने सरकारी आवास सागर बंगले पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजित पवार, विभागीय आयुक्त सौरभ राव और पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता  भी मौजूद थे। इसके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुणे स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

 

प्रकाशित तारीख : 2021-08-16 06:25:00

प्रतिकृया दिनुहोस्