नाबालिग नेपाली लड़की से दुष्कर्म, किन्नौर से गिरफ्तार किया आरोपी नेपाली युवक

Photo for REPRESENTATION

सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले नेपाली युवक को घटना के तीन दिन बाद जिला किन्नौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यशवंत नगर पुलिस चौकी के तहत एक नाबालिग नेपाली लड़की को 24 वर्षीय नेपाली युवक 22 अगस्त को भगाकर ले गया था। लिहाजा, लड़की के पिता ने इसकी प्राथमिकी यशवंत नगर चौकी में करवाई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से युवक के फोन की डिटेल हासिल की। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए किन्नौर में युवक और लड़की को खोजने की मुहिम चलाई।

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 363 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

प्रकाशित तारीख : 2021-08-29 09:17:00

प्रतिकृया दिनुहोस्