Nobel Prize Awards 2021: केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला

File Photo
File Photo

साल 2021 के लिए नोबेल अवॉर्ड्स (2021 Nobel Prize Awards) के ऐलान का तीसरा दिन है। स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की तरफ से रसायन विज्ञान (Chemistry) के लिए बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को दिया है।

इससे पहले भौतिक और मेडिसन के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को ये सम्मान दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केमिस्ट्री के नोबेल अवॉर्ड में जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को दिया गया है।

एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए खोज करने पर दिया है। एक दिन पहले ही भौतिक क्षेत्र में जापान के स्युकुरो मनाबे (Syukuro Manabe), जर्मनी के क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) और इटली के जियॉर्जियो पारिसी (Giorgio Parisi) को सम्मान दिया गया था।

वहीं दूसरी तरफ सबसे पहले मेडिसन के क्षेत्र में दो अमेरिकी साइंटिस्ट डेविड जूलियस (David Julius) और लेबनान के अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को दिया गया। 

बुधवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव गोरान हैन्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि नोबेल पैनल ने लिस्ट और मैकमिलन के 2000 में स्वतंत्र रूप से कैटेलिसिस का एक नया तरीका विकसित करने पर ये सम्मान दिया गया है। यह पहले से ही मानव जाति को बहुत लाभान्वित कर रहा है।

संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले कई वैज्ञानिकों के लिए पुरस्कार साझा करना आम बात है। बीते साल फ्रांस के इमैनुएल चार्पेंटियर और अमेरिका के जेनिफर ए. डौडना को ये पुरस्कार दिया गया था। जिन्होंने डीएनए को बदलने का एक तरीका विकसित करने पर विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

प्रकाशित तारीख : 2021-10-06 20:00:00

प्रतिकृया दिनुहोस्