मुंबई मनपा ब्याज से मालामाल

बैंकों में रखे पैसों के व्याज से मनपा की कमाई बढ़ रही है। मुंबई के विभिन्न बैंकों में जमा हुए कुल मनपा के पैसों का आंकड़ा 82,410.44 हजार करोड़ पहुंच गया है। कोरोना काल में मनपा की हालत खस्ता होने की बात कही जा रही थी, लेकिन उसके विपरीत मनपा का विभिन्न बैकों में जमा राशि बढ़ती जा रही है। बता दें कि एशिया की सबसे धनवान महानगर पालिका मुंबई मनपा की कमाई बैकों में जमा पैसों के ब्याज से बढ़ रही है। इस वर्ष मनपा का बजट 39 हजार करोड़ रुपए था। उसके बाद भी अर्थिक हालत खराब होने की चर्चा गूंजती रही। लेकिन मनपा का खजाना लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न बैंकों में जमा डिपॉजिट और निवेश से मिले ब्याज से तिजोरी एक लाख करोड़ के करीब पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि 2017 में  मनपा का विभिन्न बैंकों में 64,482.64 हजार करोड़ रुपए डिपॉजिट जमा था। 31 अगस्त 2021 तक उसमें 18 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। अब मनपा का डिपॉजिट 82,410.44 हजार करोड़ हो गया है।

मनपा  द्वारा विभिन्न बैंकों में जमा किए गए डिपॉजिट में पीएफ, सेवानिवृत्त वेतन, ठेकेदार द्वारा दिया गया एडवांस डिपॉजिट राशि सहित विशेष निधी शामिल है। कोरोना के कारण  मनपा पर अचानक आर्थिक भार बढ़ गया। मनपा को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ानी पड़ी. कोरोना पर अब तक 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया है।  मनपा  को मिलने वाला ऑक्ट्राय बंद कर उसकी जगह जीएसटी लागू कर दिया गया। जीएसटी के बदले 5 साल तक केंद्र सरकार से मदद मिल रही थी, लेकिन 2022 से वह मदद बंद हो जाएगी। जिसके बाद मनपा को आर्थिक श्रोत बढ़ाने के लिए नये विकल्प तलाशने होंगे।

प्रकाशित तारीख : 2021-10-19 07:47:00

प्रतिकृया दिनुहोस्