बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार

File Photo
File Photo

बांग्लादेश में हिंदुओ के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में संन्यास आश्रम विलेपार्ले के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुंबई स्थित बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन से मुलाकात की। हाई कमीशन को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार रोकने की मांग की।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं, महिलाओं पर अत्याचार और मंदिरो को तोड़ने का कार्य नहीं रुका तो मुंबई में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ उसी प्रकार का व्यवहार किया जायगा। बांग्लादेश सरकार की निंदा करते हुए लोढ़ा ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार करने और मंदिर तोड़ने वाले दंगाइयों के खिलाफ  बांग्लादेश सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि बांग्लादेश बनने के बाद दोनों देशों का संबंध अच्छा रहा है। लेकिन मौजूदा स्थिति में वहां हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार से दोनों देश के रिश्तों में खटास आ सकता है, जिसे बांग्लादेश सरकार को समझना चाहिए। अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो मुंबई सहित पूरे देश में बांग्लादेश के खिलाफ संत समाज सड़क पर उतर सकता है। डिप्टी हाई कमीशन कार्यालय के बाहर मुंबई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के धनंजय पंडित, मुंबई भाजपा सचिव बिमल भूता, जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर, मकरंद नार्वेकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। घाटकोपर में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन किया। 

प्रकाशित तारीख : 2021-10-21 07:20:00

प्रतिकृया दिनुहोस्