मुंबई के सुरक्षा रक्षकों को आत्मनिर्भर बनाएगी भाजपाः अमरजीत सिंह

File Photo
File Photo

निजी, सार्वजनिक एवं सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा रक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए मुंबई भाजपा आगे आई है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में पांच लाख के अधिक सुरक्षा रक्षक रहते हैं, जिनमें से दो से ढाई लाख मतदाता भी हैं। बाकी बचे सुरक्षा रक्षकों को मतदाता बनाने के लिए भाजपा जल्द अभियान शुरू करेगी।

मुंबई भाजपा सुरक्षा रक्षक आघाड़ी प्रभारी और मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कहकर सुरक्षा रक्षकों का मान बढ़ाया। जिस पर वे गर्व महसूस करते है। सुरक्षा रक्षक आघाड़ी प्रभारी अमरजीत सिंह ने आगे बताया कि मुंबई के 6 जिलों में से 3 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। आने वाले समय में वार्ड स्तर पर सुरक्षा रक्षक आघाड़ी का गठन किया जाएगा। भाजपा सुरक्षा रक्षक आघाड़ी बड़ी संख्या में युवाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें नौकरी दिलाने का काम शुरू करेगी। मुंबई में घरेलू हिंसा के साथ महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसे देखते हुए हमने महिलाओं को आपात परिस्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। इसके साथ ही महिलाओं को आग लगने पर कैसे काबू पाया जाए और घर में गैस लीक होने पर कैसे उससे सुरक्षित बचा जाए का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुंबई भाजपा सुरक्षा रक्षक आघाड़ी के संयोजक सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में मुंबई के सुरक्षा रक्षकों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

प्रकाशित तारीख : 2021-10-25 07:45:00

प्रतिकृया दिनुहोस्