रुद्र यज्ञ मे यज्ञवेदी की भक्तो ने की परिक्रमा के साथ रासलीला देख भक्त हुए निहाल

देवमई विकासखंड के मुसाफा गांव में बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय रूद्र यज्ञ एवं राम लीला कार्यक्रम में पांचवें दिन भगवान कृष्ण एवं बलराम के गोकुल भ्रमण,कालिया नाग का वध एवं गोपियों द्वारा दही बिक्री करने प्रसंग  का मंचन किया गया। जिसे दर्शकों को ने खूब सराहा।

धर्म की स्थापना के लिए कृष्ण द्वारा पापियों का संहार की लीलाओं में भगवान कृष्ण ने कालिया नाग का मर्दन किया। कन्हैया के कोमल चरणों से भयंकर विषधर कालिया नाग का मर्दन  दृश्य लोगों को खूब भाया।महाराज कंस ने मथुरा नगर का भ्रमण किया। इसके उपरांत वे दरबार में नृत्य गीत का आनंद ले रहे थे तभी उन्हें कालिया नाग के निधन का समाचार मिला। इससे वे विचलित हो गए।

उन्होंने अपने पडोसी राजाओं को दरबार में बुलाया एवं सभी ने कृष्ण की हत्या में हर संभव सहयोग का उन्हें आश्वासन दिया। इस आश्वासन से कंस की बाछें खिल गई एवं उन्होंने राजाओं के मनरंजन के लिये नृत्य गीत का आयोजन किया। इसी दौरान महर्षि नारद ने वहां पहुंच कर कंस को सलाह दी कि मल्लयुद्ध का आयोजन करके कृष्ण बलराम को बुलाया जाए।

इसी दौरान वीर मल्हो से उनकी हत्या करा दी जाए। इस सलाह को मानते हुए कंस ने मल्हयुद्ध का आयोजन करते हुए अक्रूर को गोकुल भेजा ताकि कृष्ण बलराम को मथुरा लाया जा सके। रुद्र यज्ञ में मुख्य यज्ञाचार्य पं. विवेक त्रिपाठी शास्त्री व यज्ञाचार्यों ने रुद्री पाठ के साथ  यज्ञ आहुतियां यजमानों से डलवाई ।श्रद्धालु भक्तो ने यज्ञवेदी की परिक्रमा किया।

इस मौके पर सुबोध तिवारी ,संजय गुप्ता, अनिल बाजपेयी, प्रकाश नारायण पांडेय, अमित तिवारी ,चन्द्रावती तिवारी, शुभम अवस्थी ,कृष्ण श्रीवास्तव, रवी किशोर, छोटू शुक्ला, अजय तिवारी, दीपक शुक्ला ,मोहित दिक्षित, संजय तिवारी सोमनाथ तिवारी आदि रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-25 07:11:45

प्रतिकृया दिनुहोस्