महिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया गया दीपोत्सव, सजाई गई रंगोली

व्यापार मंडल महिला मोर्चा बिंदकी इकाई कि नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर के नेतृत्व में दीपोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया।महिलाओं द्वारा दीप जलाकर सुंदर रंगोली सजाई गई और भजन-कीर्तन भी किया गया।

आज सोमवार की देर शाम को जिसमें बिंदकी नगर के गांधी चौराहा स्थित बाबा कुटी में महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर के नेतृत्व में व्यापार मंडल की महिलाओं ने रंगोली बनाकर तथा दीप जलाकर बड़ी धूम-धाम से दीपोत्सव मनाया गया।

महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष समाज सेविका स्वाति ओमर ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला व्यापार मंडल इकाई द्वारा आयोजित किया गया है।

जिसमें बाबा कुटी मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए और दीपों से सुंदर रंगोली भी बनाई गई तथा भजन कीर्तन भी गाए गए। उन्होंने कहा कि महिला इकाई द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है।

इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, दीपाली, ओमर प्रीति गुप्ता, रमा,अमर, ज्योति कुमार, शशि, सोनी, अनुराधा गुप्ता, सीमा गुप्ता, वंदना चौधरी, नीरज कुमार, मीनू ओमर, ममता ओमर, मोना उमर सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-08 18:13:00

प्रतिकृया दिनुहोस्