पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान, से मचा हड़कंप

पुलिस द्वारा व्यापक ढंग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान में 30 दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। जिसमें ₹40000 शमन शुल्क वसूला गया। इस बड़ी वाहन चेकिंग अभियान और कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

आज मंगलवार को नगर के ललौली चौराहे में पुलिस द्वारा व्यापक ढंग से चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में एक साथ तीन लोग बैठे होने चालक द्वारा हेलमेट ना लगाए जाने सभी कागजात ना होने आदि पर कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार चार पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन ना दिखाने पर तथा वाहन को सड़क से सटा कर खड़ा करने पर जिससे यातायात बाधित हो रहा था कार्रवाई की गई। इस मामले में कस्बा इंचार्ज सुमित देव पांडे ने बताया कि कुल 30 वाहनों का चालान किया गया जिसमें ₹40000 शमन शुल्क वसूला गया।

इस वाहन चेकिंग अभियान में कोतवाली बिंदकी के सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

पुलिस को देखकर कई दुपहिया वाहन सवार लौट कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और कागजात ना होने पर या 3 लोगों के बैठे होने पर चालान का समन शुल्क वसूला गया।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-09 20:55:00

प्रतिकृया दिनुहोस्