नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत यात्रा पर रवाना, इन नेताओं से करेंगे मुलाकात

नेपाल सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

नेपाल सेना के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है। जनरल प्रभु राम शर्मा भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आधिकारिक निमंत्रण पर नई दिल्ली आ रहे हैं। पिछले साल भारतीय सेना प्रमुख नरवणे ने भी नेपाल की यात्रा की थी। चीन की बढ़ती गतिविधि की वजह से भारत नेपाल को अपने साथ करने में जुटा हुआ है।

जनरल प्रभु रामशर्मा भारत यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष जनरल एम एम नरवणे, वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे। सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कारकी ने पिछले हफ्ते बताया कि जनरल शर्मा नौ नवंबर को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सेना प्रमुख के दौरे को मंजूरी दी गई थी। जनरल शर्मा की यात्रा के दौरान उन्हें भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय सेना के मानद जनरल की रैंक से सम्मानित करेंगे। वह 12 नवंबर को नेपाल लौट जाएंगे।

नेपाल सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। नेपाल सेना के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है। जनरल प्रभु राम शर्मा भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आधिकारिक निमंत्रण पर नई दिल्ली आ रहे हैं। पिछले साल भारतीय सेना प्रमुख नरवणे ने भी नेपाल की यात्रा की थी। चीन की बढ़ती गतिविधि की वजह से भारत नेपाल को अपने साथ करने में जुटा हुआ है।

जनरल प्रभु राम शर्मा भारत यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष जनरल एम एम नरवणे, वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनरल शर्मा अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। नेपाल सेना प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और तीनों सेना प्रमुखों और रक्षा सचिव अजय कुमार से भी मुलाकात करेंगे। वह नेशनल डिफेंस कॉलेज में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यहां से उन्होंने एक कोर्स भी किया था। ये यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए हो रही है।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-09 07:26:00

प्रतिकृया दिनुहोस्