श्रमिक हित लाभ वितरण कार्यक्रम का मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

युगराज सिंह महाविद्यालय फतेहपुर में श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बृहद हितलाभ वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वामी प्रसाद मौर्या, राज्य मंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबन्धन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  जय कुमार सिंह  जैकी, सदर विधायक  विक्रम सिंह, विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, विधायक बिन्दकी करण सिंह पटेल, सहसंयोजक श्रम प्रकोष्ठ उ.प्र. दिनेश बाजपेयी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंत्री  ने  ई-श्रम पंजीयन शिविर का उद्धघाटन किया और अपने उबोधन मे कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास व सबके प्रयास से चतुर्दिक विकास कर रही है। हर वर्ग के पात्र व्यक्तियो को सरकार द्वारा  संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज के अंतिम पायदान के  श्रमिकों को विकास की मुख्य धारा से जोडा  जा रहा है।

श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और उचाईयों के शिखर तक पहुंच सके,के लिए सरकार द्वारा हर मोड़ में सहायता/प्रोत्साहित कर रही है। ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण कराने के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त जिलो में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है और श्रमिकों के बीच प्रचार-प्रसार करके जागरूक किया जा रहा हैं। पंजीकरण के लिए श्रमिकों को अब ठेकेदारों से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नही है एफिडेविट बनाकर आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। श्रमिकों को भटकना नही पड़ रहा है, सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम  से पंजीकरण किया जा रहा है।

श्रमिकों को गुणात्मक ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए नियमानुसार प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। जिससे श्रमिकों के बच्चे अच्छी शिक्षा पा कर अच्छी-अच्छी नौकरी पा सके और आत्म निर्भर होकर अपने विकास के साथ अपने को विकास की मुख्य धारा से जोड़ सके। श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए प्रदेश के प्रत्येक मंडल में एक अटल आवासीय विद्यालय खोला जा रहा है जिसमें पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ ही रहना खाना मुफ्त दिया जायेगा।

श्रमिक राष्ट्र निर्माण करते वह देश के भाग्य विधाता हैं उनके विकास लिए सरकार तत्तपर है। रोटी, कपड़ा, मकान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा दे कर पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपनों को केन्द्र सरकार/राज्य सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कर्मकारो व उनके आश्रितों को विभिन्न योजनाओं में  03 करोड़ 21 लाख 72 हजार 06 सौ 06 रुपये आर.टी.जी.एस. के माध्यम से खाते में  5304 लाभार्थियों को हस्तांतरण एवं प्रतीकात्मक चेक देकर लाभान्वित किया गया।  जिसमें चिकित्सा सुविधा योजना में 3343 लाभार्थियों को 967700 रुपये, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में 1734 लाभार्थियों को 8098100 रुपये, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में 100 लाभार्थियों को 3342506 रुपये, कन्या विवाह अनुदान योजना में 84 लाभार्थियों को 4620000 रुपये, मृत्यु, विकलांगता सहायता एव अक्षमता पेंशन योजना में 22 लाभार्थियों को 5910000 रुपये, निर्माण कामगार योजना में 21 लाभार्थियों को 525000 रुपये का हितलाभ दिया गया। पंजीकृत श्रमिकों के बालक/बालिकाओं को आगे की शिक्षा जारी रखने के उद्देश्य से 1400 साइकिलो को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यमंत्री कारागार एवं लोक प्रबन्धन उत्तर प्रदेश सरकार जय कुमार सिंह जैकी ने अपने उदबोधन मे कहा कि देश प्रदेश में सरकार बनी तब से शहर, गांव गलियों तक बिना भेद भाव के लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

जनपद फतेहपुर क्रांतिकारियों की धरती है यंहा के लोग इतिहास बदलने का काम किया है देश प्रदेश में परिवर्तन हुआ है तो फतेहपुर का योगदान रहा है। उ0प्र0 में सरकार बनी तो 300 सीटो में 06 सीटे भाजपा को फतेहपुर से मिली। हमारी सरकार के कामकाज के प्रति गरिब असहाय लोगो पर भरोसा पैदा हो रहा है, कोरोनाकाल में प्रवासियों को रु0 1000 और निःशुल्क खाद्यान्न  वितरण किया गया है, उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना के तहत घर घर विद्युत कनेक्शन निःशुल्क दिए गए और प्रधानमंत्री आयुषमान भारत योजना के तहत गरीब लोगों को गोल्डन कार्ड बनाकर रु0 पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज चयनित अस्पतालो में किया जा रहा है। 

विधायक बिन्दकी  करण सिंह पटेल ने कहा कि हिंदुस्तान स्वतंत्रता के बाद जितना विकास हमारी सरकार में हुआ है उतना पूर्ववर्ती सरकारों ने नही किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोंच है कि गरीब, वंचित, सोशित लोग खुशहाल नही होंगे तब तक देश का विकास नही होगा। खुशहाल होने पर भारत आत्मनिर्भर होगा। श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है कामगार लोग अपना पंजीकरण कराकर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ ले। 01 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक/युवतियां अपना मतदाता कार्ड बनवाये और मतदाता बने।

विधायक सदर  विक्रम सिंह ने कहा कि देश मे श्रमिको ने बड़ी छलांग लगायी है श्रम को ई-श्रम के माध्यम से देश मे मिडिल की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2014 से देश मे आधी आबादी शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की बहुत से जनकल्याणकारी योजनाए चल रही है जिनका लाभ ले। उन्होंने कहा कि जो योजनाए आपको यंहा बतायी गई है आप लोग घर जाकर अपने आसपास पड़ोस के लोगो को बताए जिससे वो जागरूक होकर योजनाओं का लाभ ले सके।

विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है जिससे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के बाद 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगाए जाते है। श्रमिको से कहा कि गाँव-गाँव कैम्प लगाए जा रहे है कि माध्यम से श्रमिक पंजीकरण कराकर श्रम विभाग की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ले।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, उप श्रम आयुक्त श्री राकेश द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष, अमरनाथ यादव भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रवीण, भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा सुधा मौर्या, जिला पंचायत सदस्य श्री लोहारी सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-11 20:15:00

प्रतिकृया दिनुहोस्