भारतीय संविधान पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सचिव (पूर्ण कालिक) अनुराधा शुक्ला ने बताया कि आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में माननीय अशोक कुमार सिंह तृतीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम तहत आज राजकीय इंटर कॉलेज रेल बाजार फतेहपुर में भारतीय संविधान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त निबंध प्रतियोगिता में रोहित शाही अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फतेहपुर अभिषेक कुमार अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) फतेहपुर के निरीक्षण में भारतीय संविधान पर निबंध प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया जो विभिन्न प्रकार के चित्रों को बनाकर चित्र कला का प्रदर्शन किया निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रधानाध्यापक  प्रभात कुमार पराविधिक स्वयंसेवक  रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

रोहित शाही अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) फतेहपुर एवं अभिषेक कुमार अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) फतेहपुर द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में निशुल्क शिक्षा के बारे में विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इसी क्रम में तहसील खागा के जनहितकारी खागा फतेहपुर में किरन मिश्रा सिविल जज (जूनियर डिविजन) खागा फतेहपुर के निरीक्षण में भारतीय संविधान पर निबंध प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया जो विभिन्न प्रकार के चित्रों को बनाकर चित्र कला का प्रदर्शन किया साथ ही बच्चों को अधिकारों के बारे में एवं विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इसी क्रम में नगर पालिका नेहरू इंटर कॉलेज बिंदकी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 14 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों द्वारा अतुल पाल  न्याय अधिकारी/ ग्राम न्यायालय बिंदकी के निरीक्षण में विभिन्न प्रकार के चित्रों को बनाकर चित्र कला का प्रदर्शन किया गया और बच्चों को विधिक सेवाओं के बारे में तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारियां दी गई।

इसी क्रम में विकासखंड बहुआ में महिला सशक्तिकरण के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में अनुराधा शुक्ला सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर एवं राज्य महिला आयोग की सदस्ता अनीता सचान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नित्या पाण्डेय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रोमा गुप्ता, संतोष कुमारी शुक्ला मध्यस्थ अधिवक्ता व साधना मिश्रा अधिवक्ता, नीरज कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, फतेहपुर व जिला समाज कल्याण  अधिकारी, पर्यवेक्षक  सुशील कुमार गुप्ता, लालजी यादव उपायुक्त, अधिकारी पूनम तिवारी महिला कल्याण अधिकारी, सोनिका सिंह जिला समन्वयक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।

उपरोक्त कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नित्या पाण्डेय द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि यदि कोई पति आपको बेवजह परेशान करते हैं तो आप घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा सकते हैं साथ ही यदि कोई परेशान कर रहा है तो 1098 नंबर डायल कर समस्या से निपटा जा सकता है और महिलाओं को विधिक समस्याओं को सुना गया एवं विधिक जानकारी दी गयी।

इसी क्रम में रोमा गुप्ता अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट,फतेहपुर द्वारा लोगों को साइबर क्राइम घटना के बारे में बताया गया और सचेत किया गया कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति आपसे मोबाइल पर निजी नाम पता व अन्य जानकारी को चाहता है, तो उसे कतई नहीं देना चाहिए नहीं तो आपका नुकसान हो जायेगा।

इसी क्रम में अनुराधा शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर द्वारा उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अन्य लोगों को महिलाओं पर होने वाले हिंसा से बचाव एवं हिंसा मुक्त जीवन की प्रेरणा दी गई साथ ही विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

इसी क्रम में संतोष कुमारी शुक्ला मध्यस्थ अधिवक्ता द्वारा लोगों को महिलाओं, बालिकाओं को समान पारिश्रमिक अधिकार, घरेलू हिंसा, महिला संरक्षण अधिनियम, मातृत्व लाभ के बारे में, मुखबिर/भूर्ण हत्या योजना के तहत ₹0 02 लाख की सहायता से संबंधित जानकारी एवं अन्य महिलाओं के अधिकारों के  बारे में तथा शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारी दिया गया साथ मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

प्रकाशित तारीख : 2021-11-11 20:33:00

प्रतिकृया दिनुहोस्