रुद्र महायज्ञ व माखन चोरी लीला देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

देवमई विकास खण्ड के मुसाफा गाँव के श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर प्रांगण मे सात दिवसीय विशाल रूद्र यज्ञ एवं श्री कृष्ण रासलीला कार्यक्रम चल रहा है।

आचार्यो द्वारा यज्ञवेदी में आहुतिया दी जा रही है।श्रद्धालु भक्त परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमा रहे है। वहीं दूसरी ओर वृदावन के कलाकार अपने जीवंत मंचन से मानों मुसाफा को वृन्दावन बना दिया है।पांचवे दिन माखन चोरी  लीला  का मंचन किया गया।भगवान कृष्ण बचपन में अपने ग्वाल वालों के साथ माखन,मिश्री की चोरी  करते थे।

उधर रूद्रयज्ञ में मुख्य यज्ञाचार्य पंडित विवेक त्रिपाठी  के निर्देशन में मुख्य यजमान और पांच ऋषि मंडली के साथ यज्ञ आहुतियों क्रम अनवरत चल रहा है 

इस मौके पर अनिल बाजपेई,प्रकाश नारायण पाण्डेय,अमित तिवारी,चंद्रवली तिवारी शुभम अवस्थी,मोहन बाजपेई,सुबोध तिवारी ,संजय गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, बीरेंद्र सिंह, कृष्ण श्रीवास्तव, रवि किशोर, छोटू शुक्ला, अजय तिवारी, दीपक शुक्ला, मोहित दीक्षित, संजय तिवारी, सोमनाथ तिवारी आदि रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-26 07:33:35

प्रतिकृया दिनुहोस्