NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, रह चुकी हैं झारखंड की राज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार को लेकर बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में देर तक मंथन चला था। मंथन के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाईं गई है।

अगर वे राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं तो वे पहली आदिवासी होंगी, जो देश के सर्वोच्च पद पर बैठेंगी। 

बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चले मंथन के बाद द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से कैंडिडेट बनाने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

वह 2022 के भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आधिकारिक उम्मीदवार हैं।

उन्होंने पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया। द्रौपदी, ओडिशा राज्य की एक लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। वह 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं, और भारत के राष्ट्रपति पद पर मनोनीत होने वाली पहली आदिवासी हैं।

प्रकाशित तारीख : 2022-06-22 08:20:00

प्रतिकृया दिनुहोस्