मुसाफा रुद्रमहायज्ञ में 13 बटुको  का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ 

देवमई विकासखंड के ग्राम मुसाफा में चल रही रुद्र महायज्ञ व श्री कृष्ण रास लीला के आज छठवें दिन  मुख्य यज्ञाचार्य पंडित विवेक त्रिपाठी व उनके सहआचार्यों ने वैदिक विधि विधान से यज्ञ मंडप में 13 ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया। यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान सभी ब्राहमण बालकों के बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद रहे ।

 जिन ब्राम्हण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ  उनमें रजत मिश्रा भैसौली ,अनिल कुमार भैसौली सुबोध मिश्र रूसी ,अंकित पांडे लखनऊ, संगम तिवारी दिल्ली, आलोक अग्निहोत्री करचलपुर, बृजेश तिवारी निबाबां, सूरज मिश्र निबाबर ,राजन तिवारी गोपालपुर, रमाकांत डारी बुजुर्ग, प्रांजुल तिवारी बहरौली व अभिलाष मिश्रा मुसाफा शामिल हैं।

कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में आचार्य विनोद द्विवेदी, पं.राहुल पांडेय, पं.रामेश्वर तिवारी, पं.मोहित रामसखा, मुख्य यजमान अनिल बाजपेई, प्रकाश नारायण पांडेय, अमित तिवारी, अजय तिवारी, संजय तिवारी, मोहित दीक्षित, सोमनाथ, बनवारी लाल,वीरेंद्र सिंह, श्री कृष्ण श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, रवि किशोर, संजय गुप्ता, मोहन बाजपेई व छोटू शुक्ला ने अपना भरपूर सहयोग किया।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-27 07:14:43

प्रतिकृया दिनुहोस्