11 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगा तो भारत में भी द. कोरिया, ईरान, इटली जैसे हो सकते हैं हालात

ने आने से हड़कंप मच गया है। यह केस दिल्ली और तेलंगाना में सामने आए हैं। दिल्ली में जिस व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह इटली और ब्रिटेन से यात्रा करके आया है, जबकि तेलंगाना केस में व्यक्ति दुबई से लौटा है।

ऐसे में यदि सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता नहीं बरती तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। सरकार ने कोरोनावायरस से प्रभावित कई देशों से यात्रा पर अभी तक रोक नहीं लगाई है। वीजा और ई-वीजा पर रोक भी नहीं लगाई। जबकि दक्षिण कोरिया, ईरान, जापान जैसे देश इसके नतीजे भुगत रहे हैं, इन देशों ने भी कोरोनावायरस के शुरुआती मामले सामने आने के बाद चीन और अन्य देशों के साथ यात्रा पर रोक नहीं लगाई थी। बाद में जब प्रतिबंध लगाए, तब तक स्थिति गंभीर हो गई।

दुनिया के 67 देशों में अब तक कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से 11 देशों में कोरोनावायरस से मौतें हो चुकी हैं। चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया में यात्रा करना जोखिमभरा है। यहां यात्रा न करने की चेतावनी जारी हो चुकी है। जापान और हॉन्गकॉन्ग में यात्रा करने से पहले विचार करने की चेतावनी है। इसके अलावा करीब 30 देशों में सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है। इस सबके बावजूद भारत सरकार ने अभी तक सिर्फ 2 देशों में ही पूरी तरह से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। ये देश चीन और ईरान हैं।

ऐसे में मोदी सरकार को जल्दी ही हाई रिस्क वाले 15 देशों के यात्रियों के ई-वीजा पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। साथ ही उन 11 देशों की यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की जरूरत है, जहां वायरस से मौतें हुई हैं। अब तक देश में कोरोनावायरस के पांच मामले सामने आए हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-03 23:23:00

प्रतिकृया दिनुहोस्