हमीरपुर-राठ हाईवे में आठ घंटा लगा जाम, फंसे वाहन

शुक्रवार की शाम तेज हवा व बारिश हुई। इससे निर्माणाधीन हमीरपुर राठ हाईवे कीचड़़ से भर गया। इसके चलते रात दो बजे से भारी वाहन फंस गए। जाम में फंसे वाहनों को हाईवे निर्माण कर रही कंपनी की जेसीबी से हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को सुबह दस बजे जाम खुल सका। हाईवे में आठ घंटे जाम लगने से वाहन की लाइन लगी रहीं।

पिछले करीब चार माह से हमीरपुर राठ मार्ग को हाईवे बनाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम छह बजे बारिश हुई। इसके बाद रात करीब दो बजे वाहन जाम में फंस गए। पौथिया निवासी आनंद कुमार ने कहा कि बारिश से सड़क मार्ग पूरी तरह से दलदल में बदल गई है। कहा कि पांच किमी के अंतराल में दो स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे चालकों ने बताया कि रात में ट्रक लेकर मौरंग लेने खदान जा रहे थे।

कहा कि जाम को सारी रात भूख प्यास में भी लोग फंसे रहे। सड़क निर्माण के लिए एक साइड बनानी चाहिए। लेकिन कार्यदायी संस्था जीएचबी कंपनी अनदेखी कर रही है। कंपनी के सुपरवाइजर उमेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण में कुछ परेशानियां आती है। कहा कि बारिश होने से जाम के हालात पैदा हो गए। कहा कि जेसीबी से जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। हाईवे में जाम लगने से हल्के वाहन पौथिया से कुंडौरा मार्ग होकर गुजरते रहे। राठ की ओर से आने वाले वाहन दूसरे मार्गो से होकर मुख्यालय आते रहे। करीब आठ घंटे आवागम बाधित रहा।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-08 11:24:06

प्रतिकृया दिनुहोस्