अयोध्या जा रहे दिव्यांगों के जत्थे को चेयरमैन ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे दिव्यांगों के जत्थे को चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाई। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में जा रहा जत्था रामलला के दर्शन करने के पश्चात अयोध्या से वापस लौटेगा।

बिंदकी नगर के राजकीय बस स्टॉप परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्र उर्फ अष्टावक्र के नेतृत्व में अयोध्या जाने के लिए एकत्र हुए। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ने  अयोध्या जा रहे दिव्यांगों को यहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी। 

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति के अध्यक्ष जितेन कुमार मिश्र ने कहा कि दिव्यांग समिति के लोगों ने तय किया था कि सभी लोग अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। इसी के चलते यहां से यह जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो रहा है ।वहां पर दीप प्रज्वलित करने के बाद वापस अपने घरों को सभी  आएंगें। 

अयोध्या जाने वाले दिव्यांग के जत्थे में जितेंद्र कुमार मिश्र उर्फ अष्टावक्र के अलावा हरिश्चंद्र यादव, राकेश विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार द्विवेदी ,आरती गुप्ता, निशा, अनुसूया ,सीमा देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-09 12:09:09

प्रतिकृया दिनुहोस्