नेपाल की 6 युवतियों से यूपी और बिहार में कराया जाता था अश्लील डांस, पुलिस ने मुक्त कराया

नेपाल की युवतियों (Nepali Youth Girls) को उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) और बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में काम करने का झांसा देकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवतियो को तंग कपड़े में आर्केस्ट्रा पर अश्लील डांस (Vulgar Dance) के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर युवतियों के साथ गाली—गलौच दी जाती थी और बदसलूकी की जाती थी।

हालांकि, पुलिस के सहयोग से सभी युवतियो को नालंदा के छबिलापुर से छुड़ा लिया गया है। इन सभी लड़कियों को प्रति महीने सैलरी का झांसा देकर पहले यूपी लाया गया था। उसके बाद बिहार के अरवल और नालंदा के छबिलापुर ले जाया गया।

युवतियों की मानें तो नालंदा में 'मुस्कान आर्केस्ट्रा' में उनसे काम कराया जा रहा था। इससे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाया गया बाद में बिहार लाया गया। युवतियों का कहना है कि एक दंपत्ति के साथ नेपाल से सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के नाम पर वे बिहार आईं। इसके बदले में उनसे 25 से 30 हजार महीने तक कमाई का वायदा भी किया गया। लेकिन भारत आने के 1 हफ्ते बाद से ही लड़कियों को समझ में आया कि वो गलत लोगों के चंगुल में फंस गई हैं। उनसे छोटे कपड़ों पर शादी में अश्लील डांस कराया जाता था।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-09 21:49:22

प्रतिकृया दिनुहोस्