देश के १२ राज्यों में कोरोना का कहर

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोग अलग-अलग राज्यों के हैं। भारत में १७ विदेशी मरीजों समेत कुल ७३ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। चीन से पूरी दुनिया में लगातार पैâल रहे कोरोना वायरस से हो रही बीमारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है।

कोरोना ने अब तक १२ राज्यों को अपने चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में आए हैं। यहां १७ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद में महाराष्ट्र में ११ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी १० कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में ६ मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को जिन छह नए लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया उनमें तीन ने दुबई के रास्ते अमेरिका की यात्री की थी। दो लोगों ने दुबई की जबकि एक ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़कर अमेरिका की यात्रा की थी। इनमें चार लोग बंगलुरु, जबकि दो लोग पुणे में हैं।

हिंदुस्थान में इन लोगों के संपर्क में आनेवाले १,४०० से ज्यादा लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। उधर भूटान में एक वायरस संक्रमित अमेरिकी के संपर्क में आए ४०४ हिंदुस्थानियों को असम में अलग-थलग कर दिया गया है और उन पर नजर बनी हुई है। बुधवार को इटली से आए ८३ लोगों को मानेसर में आर्मी की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इनमें एक बच्चा और हिंदुस्थानी मूल के नौ विदेशी हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-13 22:18:12

प्रतिकृया दिनुहोस्