कोरोना वायरस से तीसरी मौत, मुंबई में बुजुर्ग की गई जान

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और शख्स ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। इस तरह देश में कोरोना से मृतकों की तादाद कुल 3 हो गई है। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में भी दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 

मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-18 00:48:37

प्रतिकृया दिनुहोस्