कोरोना वायरस के भारत में 10 नए मामले, संख्या 148 पहुंची

भारत में कोरोना का संकट और गहराता जा रहा है। बुधवार सुबह उसके 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजेटिव केसों की संख्या 148 पहुंच गई है। 148 में से 123 भारतीय और 25 विदेशी हैं। 148 में से ही 14 ठीक हो चुके हैं, 3 की मौत हो गई है। 

सबसे ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। वहां एक महिला कोविड-19 से संक्रमित पाई गई। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42 हुई। 

पुणे में जिस महिला को संक्रमित पाया गया उसकी उम्र 28 साल है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गई थी। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘ महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।’ 

प्रकाशित तारीख : 2020-03-18 23:39:29

प्रतिकृया दिनुहोस्