लॉकडाउन के बचे 18 दिन में गीता के 18 अध्याय पढ़ें, केजरीवाल की लोगों से अपील

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में लगाए गए लॉकडाउन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से जहां हैं, वहीं पर रहने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि इस समय अपने घर पर रहना ही देशभक्ति है। अभी 18 दिन बचे है लॉकडाउन के। अगर आपको अच्छा लगे तो आप वो कर सकते हो जो मेरे परिवार ने शुरू किया है। गीता के 18 अध्याय है, रोज एक पढ़िए। सिर्फ आधा घंटा लगता है।

देश भर में लोग शहरों से गाँवों की ओर पलायन कर रहे हैं। ये बेहद ख़तरनाक है। इस से तो करोना बड़ी तेज़ी से पूरे देश में फैल जाएगा। प्रधान मंत्री जी ने कहा - जो जहां है, वहीं रहे। अगर हमें करोना रोकना है तो इसे सख़्ती के साथ लागू करना होगा। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लोगों के रहने का इंतजाम किया जा रहा है। दिल्ली के हर नागरिक के लिए सम्मानजनक व्यवस्था देना हमारी जिम्मेदारी है।

प्रकाशित तारीख : 2020-03-30 08:09:19

प्रतिकृया दिनुहोस्