महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 750 के करीब : मुंबई में एक दिन में 103 नए मामले

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 748 तो वहीं मुंबई में 443 हो गई है। महाराष्ट्र के  690 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, इनमें 58 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 56 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 40 की मौत हो चुकी है।

नए मामलों में मुंबई से 29, पुणे से 17, अहमदनगर से 3, औरंगाबाद से 2 और पीएमपीसी से 4 मामले शामिल हैं। हिंदुस्थान में कोरोना वायरस से 83 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,557 लोग इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं। देश के 274 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 505 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई है,  वहीं अब तक ठीक होनेवाले कुल मरीजों की संख्या 328 है। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकारों की ओर से हरसंभव की कोशिश की जा रही है। कोरोना वायरस अब तक 183 देशों में फैल  चुका है।

दुनियाभर में कुल 12,18,485 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 65,900 की मौत हो चुकी है। 9,00,093 मरीजों का उपचार जारी है और 2,52,492 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोविड-19 से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 11 मौत गुजरात में, 11 तेलंगाना में, दिल्ली में 7और मध्य प्रदेश में 13 और पंजाब में 7 मौत हुई हैं। कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 3-3 तथा तमिलनाडु में 5 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। तमिलनाडु में 571 और दिल्ली में 503 मामले हैं। केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 314, तेलंगाना में 334 और उत्तर प्रदेश में 278 हो गई है। राजस्थान में 266 और आंध्र प्रदेश में अब तक 252 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में मामले बढ़कर 151 हो गए हैं, गुजरात में 128 और मध्य प्रदेश में 193 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं।

जम्मू-कश्मीर से 106 मामले सामने आए है।. पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। पंजाब में 68 और हरियाणा में 90 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। बिहार में 32, असम में 26, उत्तराखंड में 26, ओडिशा में 39, चंडीगढ़ में 18 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 10 मामले हैं। गोवा में सात, हिमाचल प्रदेश से 13 और पुडुचेरी में पांच लोग हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-04-06 10:07:21

प्रतिकृया दिनुहोस्