देश में कोरोना से अब तक 640 लोगों की मौत, 3870 लोग ठीक हुए

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के नजदीक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 19 हजार 984 हो गई है।

इसमें 640 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3870 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19984 तक हो गई है। इसमें 15474 सक्रिय मामले, 3870 ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक 640 लोगों की मौत हो गई हैं। 15474 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में करीब 50 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है, यहां अब तक 5218 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 251 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 722 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 2178 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

प्रकाशित तारीख : 2020-04-22 09:32:39

प्रतिकृया दिनुहोस्