भारत के 2967 बाघों पर कोरोनावायरस का साया, 50 टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट; न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में संक्रमण का पहला केस

इंसानों के बाद कोरोनावायरस का खतरा अब बाघों पर भी मंडरा रहा है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एक बाघ की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह मौत सांस लेने वाली बीमारी के चलते हुई। हालांकि, बाद में पता लगा की यह मौत आंत के पास हुए एक बड़े हेयरबॉल के कारण हुई। इसके बाद भारत में अधिकारियों ने 50 टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। देश में बाघों की संख्या 2967 है। 

दरअसल, न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स जू में 4 साल का पहला टाइगर कोरोनावायरस से संक्रमित मिला है। इसके बाद से दुनिया के अन्य देशों में बाघों को लेकर चिंता लगातार बढ़ गई है। टाइगर्स को रैबीज, एंथ्रेक्स और कैनाइन डिंस्टेम्पर से खतरा होता है। बिल्लियां भी कोरोनावायरस तनाव के कारण होने वाली संक्रामक पेरिटोनिटिस का शिकार हो सकती हैं। भारत में बाघों की स्थिति नाजुक होने के कारण चिंता ज्यादा है। हालांकि कुछ का कहना है कि अधिकारी गलत समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं। 

प्रकाशित तारीख : 2020-04-27 19:56:40

प्रतिकृया दिनुहोस्