लॉकडाउन 3.0- सोनिया गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रव्यापी बंद के तीसरे चरण के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

कांग्रेस द्वारा फंसे प्रवासियों की यात्रा की लागत को वहन करने की घोषणा और राहुल गांधी की नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ बातचीत के बाद यह बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस प्रवासी मजदूरों और गरीबों की दशा पर खास ध्यान दे रही है। पार्टी का कहना है कि अनियोजित लॉकडाउन से यह वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कांग्रेस पार्टी गरीबों की दुर्दशा के मुद्दे को लगातार उठा रही है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-05 18:39:53

प्रतिकृया दिनुहोस्