Lockdown: तेरह दिन से भूखा परिवार व्हील चेयर पर हजार किमी सफर को निकला

लॉकडाउन के तीसरे चरण में मजदूरी करने वाले लोग किस कदर परेशान हैं, इसका अंदाजा विनोद के परिवार को देखकर लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के धुले में गुब्बारे बेचकर परिवार पालने वाले विनोद पिपाहा अपने घर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जा रहे हैं। 13 दिन में यह परिवार 300 किमी का सफर कर इंदौर के समीप मानपुर पहुंचा है। उसे अभी 700 से ज्यादा किमी का सफर करना है।

परिवार ने 13 दिन के सफर में अच्छी तरह भोजन भी नहीं किया

विनोद पिपाहा के साथ पत्नी और दो बच्चे हैं। व्हील चेयर पर उसके ससुर और दिव्यांग भाई भी हैं। इन सभी ने सफर शुरू करने के बाद 13 दिनों से अच्छी तरह भोजन भी नहीं किया है। रास्ते में राहगीरों से मिले कुछ बिस्किट के पैकेट से ही ये किसी तरह अपना और बच्चों का पेट भरते रहे हैं। व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ससुर राजेश कुमार की पीठ पर बड़े घाव हो चुके हैं। इनकी स्थिति देखकर मानपुर में लोगों ने मदद की और इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-05 22:58:51

प्रतिकृया दिनुहोस्