चीन यूएन की सदस्यता शल्क का पूर्ण भुगतान करता है

ललिता

चीन ने 4 मई को संयुक्त राष्ट्र संघ को वर्ष 2020 की सदस्यता शुल्क की शेष राशि जमा की। इस तरह चीन ने इस साल की पूरा सदस्यता शुल्क संयुक्त राष्ट्र संघ को दे दिया है।

चीन संयुक्त राष्ट्र संघ में दूसरा बड़ा योगदानकर्ता है। चीन हमेशा सक्रियता से वित्तीय कर्तव्य निभाता है, यूएन और इसके विशेष संगठनों की भूमिका का दृढ़ समर्थन करता है और बहुपक्षीयवाद का दृढ़ समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 4 मई को न्यूज ब्रीफिंग में चीन की प्रशंसा की।

इस साल यूएन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय यूएन की भूमिका के इंतजार में है। कोविड-19 की स्थिति में विभिन्न देशों को व्यावहारिक कार्यवाही से यूएन और इसके विशेष संगठनों का समर्थन दिखाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ महामारी की रोकथाम में मुख्य भूमिका निभाता है। चीन डब्ल्यूएचओ का सक्रिय समर्थन करता है। महामारी की रोकथाम और विकासशील देशों को स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण का समर्थन देने के लिए चीन ने 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान किया।

वायरस की राष्ट्रीय सीमा नहीं होती है, महामारी के सामने जाति की भिन्नता भी नहीं होती। चीन लगातार विभिन्न देशों के साथ सहयोग करता रहेगा और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान करेगा, ताकि मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण बढ़ाया जा सके।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-06 09:41:52

प्रतिकृया दिनुहोस्