रोजगार सृजन के लिए यूपी सरकार की नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी

कोरोना संकट से उत्तर प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने खुद जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके लिए इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के लिए एक नई संस्था बनाई गयी है।

इस संस्था के माध्यम से रोजगार सृजन किया जाएगा। इस संस्था के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होंगे। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह को संस्था का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके कंधों पर निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रमुख सचिव औद्योगिक अस्थापना आलोक कुमार के अनुसार संस्था के बोर्ड से संबंधित विभागों के उच्चधिकारियों के अलावा विभिन्न औद्योगिक व वाणिज्य सेक्टर के लोगों को शामिल किया गया है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-06 12:56:27

प्रतिकृया दिनुहोस्