एक ही नारा एक ही नाम कोरोंना का होगा काम तमाम.. डॉ आतिफ सादिक

आज ब्लॉक खजुहाँ के काजी खेड़ा, सेलावन, पारादान और हरीखेड़ा गाँवो मे एन एल आर इंडिया के अनुसंधान सहायक पी. सी. यादव और जिला परिवेक्षेक डॉ आतिफ सादिक ने कोरोंना महामारी के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिसका मुख्य उद्देश्य य़ह है कि इस महामारी को कैसे हराया जाए।

गाँव के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने के लिए भी प्रतिदिन एन एल आर इंडिया की टीम गाँवो मे भ्रमण कर रहु है और ज़न संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जैसे बाजार से जो लोग मास्क नहीं ले सकते ,उन्हें आसानी से घर पर कैसे बनाया जाए ,उसके लिए भी उन्हें बताया जा रहा है।

डॉ आतिफ सादिक ने बताया कि साबुन से लगातार अपने हाथो को धोते रहिए। यह बहुत जरूरी है। किसी भी वस्तु को छुने के बाद में हाथो को साबुन से लगातार 20 सेकेंड तक धोए, सामाजिक दूरी बनाकर रखे, मास्क का उपयोग करे, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे।घर पर ही रहें।आरोग्य सेतु जरूर डाउनलोड करें और   घर बैठे सही जानकारी साझा करें।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-06 20:03:03

प्रतिकृया दिनुहोस्