सिक्किम में भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, भारतीय जवानों ने दिया माकूल जवाब

(फाइल फोटो)

सिक्किम में सीमा पर भारतीय और चीनी सेना के जवान आमने सामने आ गए. इस दौरान दोनों तरफ से झड़प भी हो गई। इसमें दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चीटें भी आईं।

सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान भारतीय और चीनी सेना के जवान आक्रामक हो गए थे जिसमें कुछ को मामलू चोटें आई हैं। हालांकि, बाद में स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को हटा दिया गया।

सूत्रों ने बताया, कुछ देर चली बातचीत के बाद दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते हैं। सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ऐसे तनाव देखने को मिला। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-10 12:43:43

प्रतिकृया दिनुहोस्