प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया, यहां देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की है। साथ ही लॉकडाउन के चौथे चरण का भी ऐलान कर दिया है।

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से थकना, हारना मंजूर नहीं है। देश ने आपदा को अवसर में बदल दिया है। और यह भारत को आत्मनिर्भर बना रही है। विश्व में आत्मनिर्भरता की परिभाषा बदल रही है। विश्व के सामने भारत आशा की किरण नजर आता है। लेकिन आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता है, बल्कि विश्व में शांति की इच्छा रखता है।

भारत की प्रगति में विश्व की प्रगति समाहित रहती है।विश्व को लगता है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है।हमारा सदियों से गौरवशाली इतिहास रहा है। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। लेकिन वक्त बदल गया है। अब भारत विकास की तरफ कदम बढ़ा रहा है और विश्व कल्याण के लिए अटल है।भारत की संकल्प शक्ति ऐसी है, भारत आत्मनिर्भर बन सकता है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-12 20:59:15

प्रतिकृया दिनुहोस्