सीमा पर भारत-चीन ने फौजी जमाव बढ़ाया

पिछले दिनों लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में भारत और चीन के सैनिकों के आमने-सामने के बाद सीमा पर तनातनी बढ़ती जा रही है। भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों की ओर से सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है।

यह जानकारी मंगलवार को उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली है। दरअसल, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना द्वारा अपनी ताकत मजबूत करने के लिए सड़क बनाए जाने के चलते ही चीन बौखलाया हुआ है। 

न इस फिराक में है कि भारत इस सड़क को न बनाए। इसीलिए उसके सैनिक पांच मई को भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। तब भारतीय सेना ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। इस दौरान हाथापाई भी हुई।

अपनी इसी साजिश के चलते चीन के हेलीकॉप्टर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। चीन की इन हरकतों के बाद भारतीय सेना ने अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। इससे चीन परेशान हो उठा है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-20 08:16:05

प्रतिकृया दिनुहोस्