Salman ने कोरोना वारियर्स को दिए 1 लाख सैनिटाइजर

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक लाख सैनिटाइजर दान दिये हैं। सलमान खान लॉकडाउन के बीच दरियादिली दिखा रहे हैं।

उन्होंने दिल खोल कर मजबूरों और गरीबों की मदद की। सलमान खान ने कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक लाख सैनिटाइजर दान किए। उनके इस काम की अब तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

महाराष्ट्र के नेता राहुल एन कनाल ने एक ट्वीट के जरिए सलमान खान को धन्यवाद देते हुए उनके नेक की सराहना की है। राहुल एन कनाल ने अपने सोशल मीडिया पर पुलिस को सौंपे जा रहे सैनिटायर्स की तस्वीरें साझा कीं है। उनके अनुसार, अब तक एक लाख से अधिक लोगों को सैनिटाइजर बांटे जा चुके हैं।

राहुल ने ये काम सलमान के साथ हैंगरी नामक अभियान के तहत किया है। उन्होने अपने ट्वीटर अकाउंट पर फोटी शेयर करते हुए लिखा, “सलमान खान को धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा है, सभी पुलिस कर्मीयों में सैनिटाइजर बांटा है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-30 14:38:43

प्रतिकृया दिनुहोस्