माउन्ट एभरेष्टकी चोटी के निचे फेशन शो, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विजिट नेपाल इयर 2020 अभियान का हिस्सा

नेपाल ने अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन कर नये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जलवायु परिवर्तन के बारे में लगों को जागरुक करने के लिए इसका आयोजन किया गया।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के समर्थन में आरबी डायमंड्स और कासा स्टाइल द्वारा आयोजित माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन 26 जनवरी को किया गया था। यह आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर में 5340 मीटर (17,515 फीट) की ऊंचाई पर आयोजित किया गया था।

दरअसल, यह आयोजन नेपाल टूरिज्म बोर्ड के विजिट नेपाल इयर 2020 (Visit Nepal Year 2020) अभियान का हिस्सा था। शो में फिनलैंड, इटली, श्रीलंका और सिंगापुर सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों के मॉडलों ने भाग लिया। 

कालापत्थर समुद्र तल से पांच हजार मीटर ऊपर है।

प्रकाशित तारीख : 2020-01-30 07:45:20

प्रतिकृया दिनुहोस्