अनुष्का को याद आया बचपन

अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। ऐसे में उन्हें किसी ने पुराने दिनों की याद दिला दी है। उनको स्कूल के दिनों की एक तस्वीर में टैग किया गया है। यह तस्वीर उनके डांस परफॉर्मेंस की लग रही है।

अनुष्का ने यह तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसमें उनके साथ की लड़कियां मैचिंग आउटफिट्स में हैं। तस्वीर 2002 की है।

उस वक्त अनुष्का बैगलुरु के आर्मी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती थीं। मजेदार बात यह है कि उनके परफॉर्मेंस के लिए यह आउटफिट उनकी मां ने सिला था।

प्रकाशित तारीख : 2020-10-12 16:38:00

प्रतिकृया दिनुहोस्