प्रियंका का खुलासा

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर पति निक के साथ उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। हालांकि, एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब वह शादी के बारे में सोचकर अनकम्फर्टेबल हो जाती थीं। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने पति केबारे में बताया कि उनकी कुछ आदते हैं जिन्हें अब स्वीकार करना ज्यादा आसान है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह महत्वाकांक्षी हैं और उनका एक कोमल पहलू भी है। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब शादीशुदा होना उनके लिए बहुत अजीब था। प्रियंका और निक जोनस के बीच जबरदस्त इश्क हुआ, इसके बाद उन्होंने एक दिसंबर को शादी कर ली। दोनों स्टार्स का शेड्यूल काफी बिजी रहता है, इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के लिए टाइम निकालते हैं। साथ ही दुनिया की सैर भी करते हैं। रीसेंटली प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवाचौथ की प्यारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें प्रियंका ट्रडिशनल देसी गर्ल लुक में नजर आ रही थीं। एक और तस्वीर थी जिसमें निक जोनस उनके साथ थे। 

प्रकाशित तारीख : 2020-11-08 11:47:00

प्रतिकृया दिनुहोस्