16 फरवरी को फतेहपुर महात्मा गांधी मैदान में होगा सामूहिक विवाह समारोह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फतेहपुर में कल 16 फरवरी को 42 जोड़ों का विवाह निकाह कराया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी के. एस. मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी मैदान कलेक्ट्रेट में कल 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से एक सामूहिक विवाह/ निकाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी।

 श्री मिश्र ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश शासन के राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), प्रदेश के राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा विधायक सदर विक्रम सिंह, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, साह अयाह विधायक विकास गुप्ता, जिलाधिकारी संजीव सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-16 10:51:27

प्रतिकृया दिनुहोस्