मुसाफा में चल रही रुद्र महायज्ञ  का पूर्णाहुति के साथ समापन

विकासखंड देवमई के ग्राम मुसाफा में चल रही रुद्र महायज्ञ व रासलीला का आज गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया इस मौके पर मुख्याचार्य सहित सभी आचार्यों ने यजमानों को आशीर्वाद देते हुए देश व समाज की खुशहाली की कामना की।

देवमई विकास खंड में के ग्राम मुसाफा में 19 फरवरी से चल रही रूद्र महायज्ञ व रासलीला का आज पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्णाहुति के बाद मुख्य यज्ञाचार्य पंडित विवेक त्रिपाठी सहित सभी आचार्यो ने यजमानोंं को शुभाशीष देते हुए देश व समाज कल्याण की कामना।
 इस मौके पर बूढेश्वर महादेव का ग्रामीणों ने दर्शन कर जनकल्याण का आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पूर्ण कराने में आचार्य विनोद द्विवेदी, राहुल पाण्डेय, रामेश्वर तिवारी, मोहित राम सखा, मुख्य यजमान अनिल बाजपेयी, प्रकाश नारायण पाण्डेय, अमित तिवारी, संजय तिवारी, मोहित दीक्षित, वनवारी लाल,श्री कृष्ण श्रीवास्तव, दीपक शुक्ल, संजय गुप्त, अजय तिवारी आदि ने भरपूर सहयोग किया।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-29 00:51:56

प्रतिकृया दिनुहोस्