मुझसे ज्यादा क्यों ?

अभिनेत्री काजोल `तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में वे काफी लंबे वक्त के बाद अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे फिल्म इंडस्ट्री में पे गैप के बारे में क्या सोचती हैं? पे गैप के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि उन्होंने इस पर कभी भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

उनके हिसाब से इंडस्ट्री की एकॉनॉमी पर पे गैप ज्यादा निर्भर करता है। काजोल ने कहा कि पिछले कुछ समय से ऑडियंस काफी बदल रही है। दर्शकों की मांग यही है कि एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएं। ऐसा हो भी रहा है कि वुमन ऑरिएंटेड फिल्में भी २००-३०० करोड़ की कमाई कर रही हैं। बता दें कि पे गैप के बारे में कई सारी महिला एक्ट्रेस लंबे समय से आवाज उठाती आई हैं।

करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसी एक्ट्रेस इस लिस्ट में शामिल हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-01-08 23:56:45

प्रतिकृया दिनुहोस्