बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन गुरुवार को हो गया। वह 67 साल के थे। उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर के दी।

अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण बुधवार रात को उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी थी.

प्रकाशित तारीख : 2020-04-30 10:22:58

प्रतिकृया दिनुहोस्